कुलपति के आश्वासन पर सीनेटर ने समाप्त किया धरना

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

कुलपति से अपील किया कि जिन 10 कॉलेजों द्वारा रिर्पोट भेजी गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों में प्रयोगशालाओं के उन्न्यन तथा सेंट्रलाइज प्रयोगशाला की मांग को लेकर 27 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे एमयू के सीनेटर सह नोडल अधिकारी डॉ कुंदन लाल ने कुलपति के आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया. उन्हाेंने बताया कि बुधवार को कुलपति प्रो संजय कुमार ने उनसे वार्ता की. जिसमें कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार अपने कॉलेजों में प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने के लिये प्रयासरत है. विश्वविद्यालय द्वारा 10 कॉलेजों से प्रयोगशालाओं की आवश्यकता की रिर्पोट ले ली गयी है. जबकि शेष बचे 8 कॉलेजों से भी रिर्पोट ली जा रही है. सीनेटर ने बताया कि उन्होंने कुलपति से अपील किया कि जिन 10 कॉलेजों द्वारा रिर्पोट भेजी गयी है. उन 10 कॉलेजों में प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करना आरंभ किया जाये, ताकि अन्य कॉलेज भी इसे लेकर प्रोत्साहित हों. उन्होंने कहा कि सरकार से इसके लिये राशि मिली है, लेकिन यदि इसका उपयोग नहीं होता है तो सरकार द्वारा राशि वापस ले ली जायेगी और इससे सबसे बड़ा नुकसान एमयू के विद्यार्थियों को होगा. उन्होंने बताया कि कुलपति ने फाइल को जल्द बढ़ाने का आश्वासन दिया है. साथ ही सभी कॉलेजों में प्रयोगशालाओं को जल्द सुदृढ़ किये जाने का भी आश्वासन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन