प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री का किया पुतला दहन

विज्ञापन

संग्रामपुर. बिजली उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा, संग्रामपुर ने शुक्रवार को बिजली कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं के घर प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में मार्च निकाला और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने महावीर चौक पर पहुंच कर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया. विरोध मार्च का नेतृत्व राजद नेता नंदकिशोर यादव, एसयूसीआई (सी) के सुधीर यादव, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन के संतोष कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया. मार्च में शामिल लोगों ने प्रीपेड बिजली मीटर पर अविलंब रोक लगाओ, बिजली अधिनियम-2023 निरस्त करो, किसानों को बिजली की गारंटी दो आदि नारे लगाये. इसके बाद महावीर चौक पर ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन कर सभा का आयोजन किया गया. मौके पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बिहार राज्य सचिव सह एसयूसीआई के जिला सचिव कृष्णदेव शाह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने बिजली अधिनियम 2023 को अविलंब वापस लेते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर को निरस्त करने की बात कही. उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर एवं आम जनता की कमर पहले से ही टूट चुकी है. वहीं बिजली को निजी हाथों में देकर प्रीपेड मीटर लगाने की छूट कंपनियों को देकर किसान, मजदूर, आम अवाम को शोषण करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने आमलोगों से अपील की कि इस जनविरोधी कदम के खिलाफ आंदोलन तेज करें. सभा को ददरीजाला के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, शंभू यादव, भरत मंडल, गंगा मंडल, सुशीला देवी, विश्वनाथ मंडल, नारायण यादव ने भी संबोधित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन