ePaper

सप्ताह में तीन दिन जमालपुर होकर चलेगी राजगीर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन

Updated at : 23 Oct 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
सप्ताह में तीन दिन जमालपुर होकर चलेगी राजगीर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने भागलपुर से राजगीर के बीच सप्ताह में 3 दिन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि 03282 डाउन राजगीर से शुक्रवार, रविवार और सोमवार को भागलपुर आयेगी.

विज्ञापन

जमालपुर. रेलवे ने भागलपुर से राजगीर के बीच सप्ताह में 3 दिन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि 03282 डाउन राजगीर से शुक्रवार, रविवार और सोमवार को भागलपुर आयेगी. जबकि भागलपुर से यह ट्रेन 03281 अप बनकर उसी दिन राजगीर के लिए रवाना होगी. जानकारी में बताया गया है कि यह ट्रेन 25 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक दोनों दिशाओं से 30-30 ट्रिप चलेगी. ट्रेन राजगीर से निर्धारित दिन को प्रातः 6:10 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी और 6:30 बजे नातेश्वर, 7:15 बजे तिलैया, 8:03 बजे नवादा, 8:28 बजे वारसलीगंज, प्रातः 9:00 बजे शेखपुरा, 10:35 बजे किऊल जंक्शन, 11:10 बजे अभयपुर, 11:25 बजे धरहरा और 11:55 बजे जमालपुर, 12:40 बजे सुल्तानगंज और 13:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी. जबकि भागलपुर से यह ट्रेन अपराह्न 14:30 बजे राजगीर के लिए रवाना होगी. जो 15:05 बजे सुल्तानगंज, 15:45 बजे जमालपुर, संध्या 16:05 बजे धरहरा, 16:20 बजे अभयपुर, संध्या 17 बजे किऊल जंक्शन, 17:28 बजे शेखपुरा, 18:00 बजे वारसलीगंज, 18:33 बजे नवादा, 19 बजे तिलैया, रात्रि 20:20 बजे नातेश्वर और रात्रि 21:25 बजे राजगीर पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन