ट्रक की टक्कर से पिकअप के परखच्चे उड़े, ड्राइवर की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 8:57 PM

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र मधुबनी में न्यू बाइपास फोरलेन पर हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह हाइवा ट्रक व पिकअप की टक्कर हो गयी.हादसे में पिकअप के ड्राइवर अवध किशोर राय (32) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुरसदर थाना क्षेत्र मधुबनी में न्यू बाइपास फोरलेन पर हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह हाइवा ट्रक व पिकअप की टक्कर हो गयी.हादसे में पिकअप के ड्राइवर अवध किशोर राय (32) की मौत हो गयी.खलासी धीरज राय गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर थाने की पुलिस ने खलासी को बैरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, पिकअप में फंसे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा.

अवध किशोर राय वैशाली के लालगंज थाना के एतवारपुर सिसौला गांव का निवासी था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि लकड़ी लदे पिकअप के परखच्चे उड़ गये. लकड़ी उड़कर ट्रक पर भी चली गयी.अवध का सिर फट गया. दाहिना पैर व जांघ पूरी तरह से टूट गयी. सीने पर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं, खलासी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसकी हालत भी नाजुक है. मृतक के दो छोटे बच्चे हैं.

सुबह में धुंध से नहीं दिखा रास्ता

पिकअप वैन में वैशाली से लकड़ी लोड कर अवध इसे कांटी ले जा रहा था. इसी दरम्यान तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ट्रक से उसकी जबर्दस्त टक्कर हो गयी. जोरदार आवाज के साथ हुई दुर्घटना के बाद जब तक स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़ भाग गया. लोग व पुलिसकर्मियों ने जख्मी ने पिकअप के अंदर फंसे शव मशक्कत के बाद बाहर निकाला. घायल को निजी अस्पताल भेजा. अहले सुबह धुंध के कारण यह हादसा हुआ. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पिकअप के ड्राइवर की मौत हो गयी है और दूसरा जख्मी है. ट्रक ड्राइवर फरार है.ट्रक व पिकअप थाने लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन