कल से तीन केंद्रों पर आरंभ होगी पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 6:35 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 24 जुलाई से ली जायेगी.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 24 जुलाई से ली जायेगी. इसे लेकर पूर्व में ही विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा शेड्यूल व केंद्र से संबंधित जानकारी की सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 24 जुलाई से 6 अगस्त के बीच ली जायेगी. इसके लिए जेआरएस कॉलेज जमालपुर, एसके कालेज लोहंडा तथा बीएड टीचर ट्रेनिंग कालेज खगड़िया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा पीजी के सभी विषयों को चार ग्रुप ए, बी, सी और डी में बांटा गया है. इसके अनुसार प्रतिदिन की परीक्षा होगी. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के लिये एडमिट कार्ड जारी कर सभी पीजी विभागों व पीजी सेंटरों को भेज दिया गया है. जहां से विद्यार्थी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
विषयवार बनाये गये चार ग्रुप
ग्रुप ए – फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी, गणित, कॉमर्स
ग्रुप बी – इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, बंग्लाग्रुप सी – इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी, भूगोल
ग्रुप डी – सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस, संगीततिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली
24.7.2024 ग्रुप-ए सीसी-5 ग्रुप-बी सीसी-525.7.2024 ग्रुप-सी सीसी-5 ग्रुप-डी सीसी-5
26.7.2024 ग्रुप-ए सीसी-6 ग्रुप-बी सीसी-627.7.2024 ग्रुप-सी सीसी-6 ग्रुप-डी सीसी-6
29.7.2024 ग्रुप-ए सीसी-7 ग्रुप-बी सीसी-731.7.2024 ग्रुप-सी सीसी-7 ग्रुप-डी सीसी-7
1.8.2024 ग्रुप-ए सीसी-8 ग्रुप-बी सीसी-82.8.2024 ग्रुप-सी सीसी-8 ग्रुप-डी सीसी-8
3.8.2024 ग्रुप-ए सीसी-9 ग्रुप-बी सीसी-95.8.2024 ग्रुप-सी सीसी-9 ग्रुप-डी सीसी-9
6.8.2024 एईसी-1परीक्षा को लेकर बनाये गये तीन केंद्र
केंद्र पीजी विभाग/पीजी सेंटर
जेआरएस कॉलेज, जमालपुर सभी पीजी विभाग, आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर
एसके कॉलेज, लोहंडा केएसएस कॉलेज, लखीसराय, एसकेआर कॉलेज, बरबीधा,आरडी कॉलेज शेखपुरा, केकेएम कॉलेज, जमुई
बीएड कॉलेज, खगड़िया कोशी कॉलेज, खगड़िया पीजी सेंटरडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










