हाइवा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

असरगंज-शाहकुंड मार्ग पर कच्ची कांवरिया पथ के समीप हादसा

विज्ञापन

असरगंज. असरगंज-शाहकुंड मार्ग पर कच्ची कांवरिया पथ के समीप गुरुवार की शाम हाइवा व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलते ही असरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया. यहां डॉ प्रेमलता ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज में इलाज के दौरान भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के जुआखर गांव निवासी 55 वर्षीय इसराफुल खान की मौत हो गयी. जबकि दूसरे जख्मी 25 वर्षीय मैहर खान का इलाज चल रहा है. पुलिस ने हाइवा एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. हाइवा चालक मौके से भागने में सफल रहा. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन