जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में कल से होगी एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 की परीक्षा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एडमिट कार्ड जारी
विज्ञापन
मुंगेर.
मुंगेर विश्वविद्यालय अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षा गुरुवार से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में लेगा. इसकी तैयारी विश्वविद्यालय द्वारा पूरी कर ली गयी है. साथ ही उक्त तीनों सत्र के विद्यार्थियों के लिये एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 तथा 6 की परीक्षा 5 दिसंबर से ली जायेगी. जो 14 दिसंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में होगी. वहीं परीक्षा के लिए जेआरएस कॉलेज, जमालपुर को केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. एसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. साथ ही उक्त सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.परीक्षा का शेड्यूल
तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली
5.12.2024 सेमेस्टर-4 टैक्सेशन सेमेस्टर-2 आईपीसी
6.12.2024 सेमेस्टर-6 सीआरपीसी7.12.2024 सेमेस्टर-4 इनवाइरोमेंटल लॉ सेमेस्टर-2 कांस्टीट्यूशन लॉ
9.12.2024 सेमेस्टर-6 पब्लिक इंटरेस्ट लॉ10.12.2024 सेमेस्टर-4 लेबर लॉ सेमेस्टर-2 हिंदू लॉ
11.12.2024 सेमेस्टर-6 कंपनी लॉ12.12.2024 सेमेस्टर-4 लैंड टेन्योर सेमेस्टर-2 वुमन एंड क्रिमिनल लॉ
14.12.2024 सेमेस्टर-2 लीगल लैंग्वेज सेमेस्टर-4 ह्यूनेटिरियन एंड रिफ्यूजी लॉआपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन