LLB Admission 2026: मुंगेर यूनिवर्सिटी ने जारी की चौथी मेरिट लिस्ट, 56 छात्रों का चयन : 16 सितंबर से नामांकन

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर विश्वविद्यालय ने विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में एलएलबी सेमेस्टर-1 सत्र 2026-29 के लिए चौथी मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 56 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनके लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी. यह प्रक्रिया 19 सितंबर तक चलेगी और इसमें विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य होगी.

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2026-29 के एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. चौथी मेरिट लिस्ट में कुल 56 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. चयनित विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग और नामांकन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी, जो 19 सितंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

16 से 19 सितंबर तक होगी काउंसलिंग और नामांकन

विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि चौथी मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग और नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार होगी. काउंसलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के आवेदन क्रमांक के आधार पर तिथि निर्धारित की गयी है. संबंधित विद्यार्थियों को अपने निर्धारित दिन कॉलेज पहुंचकर काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा.

काउंसलिंग के बाद चयनित विद्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें नामांकन लेना होगा.

दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉलेज पहुंचना अनिवार्य

प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य होगी. निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों पर विचार नहीं किया जाएगा. साथ ही तय अवधि समाप्त होने के बाद नामांकन को लेकर किसी भी तरह के दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

180 सीटों में 123 विद्यार्थियों का हो चुका है नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय के एलएलबी सेमेस्टर-1 में कुल 180 सीटें हैं. विश्वविद्यालय की ओर से अब तक तीन मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. इन तीन मेरिट लिस्ट के माध्यम से कुल 123 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

इसके बाद 57 सीटें रिक्त बची थीं, जिनमें से चौथी मेरिट लिस्ट में 56 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. अब इन विद्यार्थियों के नामांकन के बाद एलएलबी सेमेस्टर-1 की शेष सीटों पर स्थिति स्पष्ट होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन