मुंगेर-जमालपुर रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन

चिकित्सक की सलाह पर प्रतिदिन घर से सुबह में मार्निग वॉक के लिए निकलता था.

विज्ञापन

मुंगेर ———————– मुंगेर-जमालपुर रेल खंड पर जेआरएस कॉलेज के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई. जिसकी पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाघ नौलक्खा निवासी राजनीति कुमार यादव के रूप में हुई. सूचना पर पहुंची जीआरपी जमालपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि बाघ नौलक्खा निवासी राजनीति कुमार यादव पैरालिसिस रोग से ग्रस्त था. जो चिकित्सक की सलाह पर प्रतिदिन घर से सुबह में मार्निग वॉक के लिए निकलता था. शुक्रवार को भी वह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकला. वह मार्निंग वॉक से वापस घर आने के लिए जेआरएस कॉलेज के समीप रेलवे ट्रेक को पार करने लगा. तभी ट्रेन आ गयी और उसे रौंदते हुए निकल गयी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. राजनीति यादव की मौत के बाद पत्नी रेणु देवी, पुत्र सुमन सौरभ सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन