आंगनबाड़ी केंद्र पर शत प्रतिशत मूलभूत सुविधा कराये उपलब्ध : जिलाधिकारी

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 13 Feb 2026 7:36 PM

विज्ञापन

आइसीडीएस की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

आभा आइडी में निम्न प्रदर्शन करने वाले धरहरा व सदर के अधिकारी से पूछा गया स्पष्टीकरण मुंगेर. आइसीडीएस की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण नहीं करने व आभा आईडी में निम्न प्रदर्शन रहने पर धरहरा व सदर प्रखंड के संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा, जबकि एक माह के अंदर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्युत कनेक्शन से अच्छादित करने का निर्देश दिया. बैठक में डीपीओ आइसीडीएस व सभी सीडीपीओ मौजूद थे. डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का शत प्रतिशत वितरण और कन्या उत्थान योजना के सभी लाभुकों को शत प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र है, उसे अपने भवन में शिफ्ट करने के लिए भूमि का चयन करें. जहां भवन निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है, उसे मिशन मोड में पूरा कराये. विभाग द्वारा जो भी आवंटन प्राप्त हुआ है, उसका 15 मार्च तक शत प्रतिशत उपभोग करना है, सरेंडर होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी उसके जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि जिस भी आंगनबाड़ी केंद्र पर बिजली, पानी, शौचालय जैसी सुविधा नहीं है, वहां पर शतप्रतिशत मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये. एक माह के अंदर छूटे हुए सभी केंद्रों पर विद्युतीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें. उन्होंने डीपीओ को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने केंद्रों पर बच्चों के नामांकन यदि आधार कार्ड नहीं बनने के कारण प्रभावित हो रही है तो वैसे केंद्रों पर कैंप लगाकर आधार निर्माण कराने का निर्देश दिया. वन स्टाॅप सेंटर भवन निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम ने इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन