16 अक्तूबर से होगी एलएलबी सेमेस्टर-1 की कक्षाएं आरंभ

Updated at : 24 Sep 2024 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. वहीं उक्त सत्र के सभी 180 सीटों पर विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इस बीच कॉलेज द्वारा बाढ़ को लेकर 25 सितंबर से आरंभ होने वाले कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एलएलबी के नये सत्र की कक्षा 16 सितंबर से आरंभ होगी. जिसमें 16 सितंबर को कॉलेज में इंडक्शन मीट का आयोजन किया जायेगा.

जल्द जारी होगी स्नातक के स्थगित परीक्षाओं की तिथि

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी तथा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स व सब्सीडियरी के स्थगित परीक्षाओं की तिथि को दोबारा जल्द ही जारी कर दिया जायेगा. जिसे लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा भी जल्द ही सूचना दे दी जायेगी. बता दें कि एमयू द्वारा विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में बाढ़ को लेकर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि बाढ़ का स्तर कम होने के कारण अब परेशानी भी कम हो रही है. ऐसे में जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा स्थगित सभी परीक्षाओं की तिथि दोबारा घोषित कर दी जायेगी. जिसके लिये जल्द ही सूचना जारी कर दी जायेगी.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन