अंतिम दिन की प्रायोगिक परीक्षा आज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
अंतिम दिन की प्रायोगिक परीक्षा आज

गृह विज्ञान एवं संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं बीआरएम कॉलेज और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में ली जा रही है.

विज्ञापन

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की प्रायोगिक परीक्षाएं 5 फरवरी से आरंभ की है. जिसके अंतिम दिन की परीक्षा सोमवार को होगी. बता दें कि उक्त सत्र के प्रायोगिक परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा अलग-अलग केंद्र बनाया गया है. जिसमें जंतु विज्ञान, वणस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र और भूगोल विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं आरडी एंड डीजे कॉलेज में हो रही है. जबकि गृह विज्ञान एवं संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं बीआरएम कॉलेज और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में ली जा रही है.

——————————-

इंटर के छठे दिन की परीक्षा आज

मुंगेर – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2 फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा ली जा रही है. जिसके छठे दिन की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में कला एवं वाणिज्य संकाय के हिंदी विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के इतिहास, विज्ञान संकाय के एग्रीकल्चर तथा वोकेशनल के इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-1 विषय की परीक्षा ली जायेगी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन