पुलिस के हत्थे चढ़े सात आर्म्स तस्कर, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
Published by : Anand Shekhar Updated At : 21 Sep 2023 11:02 AM
मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी और उसके निर्माण में जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियारों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मुंगेर. मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी और उसके निर्माण में जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियारों के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कुछ अवैध हथियार निर्माता हैं तो कुछ हथियार तस्कर शामिल हैं. दरअसल, जमालपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुबली बेल के पास कुछ लोग हथियारों की तस्करी के लिए जमा हुए हैं. प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने जुबली बेल ओवर ब्रीज के पास छापेमारी कर चार लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. इस दौरान तीन लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव में छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










