24 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची डाउन खातीपुरा-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन

Updated at : 11 Aug 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची डाउन खातीपुरा-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन

एक बार फिर जमालपुर होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अनिश्चित विलंब से होने लगा है. रविवार को करीब 24 घंटे विलंब से चलकर 03410 डाउन खातीपुरा-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन जमालपुर पहुंची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. एक बार फिर जमालपुर होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अनिश्चित विलंब से होने लगा है. रविवार को करीब 24 घंटे विलंब से चलकर 03410 डाउन खातीपुरा-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन को शनिवार को ही अपराह्न 15:52 बजे जमालपुर पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन रविवार को 15:40 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ. एक अन्य 05551 डाउन रक्सौल- देवघर स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:08 बजे से करीब एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची. 13424 डाउन अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 13:44 बजे के बजाय 14:55 बजे जमालपुर पहुंची. 13430 डाउन आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय संध्या 17:28 बजे से एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इससे पहले 03413 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 12:20 बजे के बजाय 14:05 बजे यहां पहुंची. 03633 अप देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन और 03616 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन एक एक घंटा लेट चली. 05510 डाउन जमालपुर-सहरसा ट्रेन भी जमालपुर से एक घंटा विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई. 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटा लेट आयी. 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय 8:30 बजे के बजाय 11:45 बजे पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन