कांवरिया पथ पर गुफाएं व फुहारें शिवभक्तों को देगी राहत, कांवरियों के लिए बनेगा तीन टेंट सिटी

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 04 Jun 2026 9:11 PM

विज्ञापन

ये गुफाएं न केवल पथ की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि कांवरियों को धूप से भी राहत प्रदान करेंगी

विज्ञापन

31 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेला की तैयारी में जुटा प्रशासन, कांवरियों को बेहतर सुविधा देने की कवायद

संग्रामपुर.

एक माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत 31 जुलाई से होगी. आमतौर पर श्रावणी मेले की तैयारियां एक माह पूर्व शुरू होती रही है. लेकिन इस बार प्रशासन ने लगभग दो माह पहले से ही तैयारियां प्रारंंभ कर दी है. संग्रामपुर प्रखंड के अधीन पड़ने वाले कांवरिया पथ में इस बार तीन टेंट सिटी बनाये जायेंगे. जबकि कांवरियों को राहत देने के लिए फुहारें एवं गुफाएं बनाई जायेगी.

सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ का लगभग 26 किलोमीटर हिस्सा मुंगेर जिले में पड़ता है, जो राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत है. इसे देखते हुए प्रशासन इस बार मेले को अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है. संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले लगभग 12 किलोमीटर लंबा कांवरिया पथ में प्रशासनिक तैयारियां अब जमीन पर दिखने लगी है.

कांवरिया पथ में बनेगी तीन टेंट सिटी

अबतक श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों के ठहरने के लिए खैरा और कुमारसार में दो टेंट सिटी बनाई जाती थी. लेकिन इस वर्ष संग्रामपुर क्षेत्र में तीन टेंट सिटी बनाई जायेगी. इसी क्रम में गुरुवार को को अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने अपनी टीम के साथ मनिया और कुमारसार धर्मशाला के बीच नई टेंट सिटी के लिए भूमि का चयन किया. जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद खैरा और कुमारसार के अलावा तीसरी टेंट सिटी भी कांवरियों की सेवा में उपलब्ध रहेगी. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रत्येक टेंट सिटी में 200 से 300 कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा इस बार कांवरिया पथ को और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की कृत्रिम गुफाओं का निर्माण कराया जाएगा. ये गुफाएं न केवल पथ की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि कांवरियों को धूप से भी राहत प्रदान करेंगी. साथ ही रास्ते में पानी के फुहारे लगाने की भी योजना है, जिससे गर्म मौसम में पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन