लौह नगरी पहुंचा शांतिकुंज हरिद्वार का ज्योति कलश रथ, शोभायात्रा के साथ हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन

संबोधित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

Munger News : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार से निकला ज्योति कलश रथ मुंगेर पहुंचा. शंखनाद और पुष्पवर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत. रथ ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नवयुग निर्माण का संदेश दिया.

विज्ञापन

Munger News : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार से निकले ज्योति कलश रथ का शहर आगमन श्रद्धा और उत्साह के माहौल में हुआ. विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रथ चैती दुर्गा स्थान, मसोमात तालाब पहुंचा, जहां आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

शंखनाद और पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

ज्योति कलश रथ के शहर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने शंखध्वनि, पुष्पवर्षा और भव्य शोभायात्रा के साथ उसका स्वागत किया. रथ फुलका, फरीदपुर फाड़ी, नया टोला, केशवपुर, फरीदपुर, हीरा चौक, भारत माता चौक, ईदगाह रोड और गुरुद्वारा होते हुए चैती दुर्गा स्थान, मसोमात तालाब पहुंचा.

18 सूत्रीय सत्संकल्प के माध्यम से दिया नवयुग निर्माण का संदेश

कार्यक्रम में रथ के सारथी एवं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने 157 श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए नवयुग के संविधान के 18 सूत्रीय सत्संकल्प का पाठ कराया. उन्होंने आत्म परिवर्तन से युग परिवर्तन, सद्व्यवहार, उत्तम स्वास्थ्य, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर दिया गया जोर

महिला प्रतिनिधि नीलम भगत ने गायत्री परिवार के अभियान "आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी" और "कन्या किशोर कौशल अभिवर्धन" की जानकारी देते हुए कहा कि संस्कारित पीढ़ी ही समाज को सभ्य और राष्ट्र को मजबूत बना सकती है.

ऋषि साहित्य और गायत्री साधना का बताया महत्व

गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी कृष्ण चंद्र चौरसिया ने कहा कि गायत्री माता की उपासना और ऋषि साहित्य का नियमित अध्ययन जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान करने में सहायक है. वहीं उपजोन प्रतिनिधि मनोज मिश्रा ने कहा कि ज्योति कलश रथ यात्रा देव संस्कृति की विजय का संदेश लेकर चल रही है और गायत्री साधना से मानव में देवत्व का जागरण होता है.

भक्ति संगीत और सम्मान समारोह रहा आकर्षण

कार्यक्रम में युग गायक वीरेंद्र मिश्र और विकास कुमार ने भक्ति गीतों एवं प्रेरणादायक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी. आयोजन समिति ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और युग साहित्य भेंट कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में सविता शर्मा, मुन्नी मिश्रा, प्रखर मिश्रा, राजीव नायर, विपिन कुमार चौरसिया, भोला प्रसाद, राजनाथ मंडल, अंजनी कुमारी, सुनीता कुमारी, सुमित कुमार एवं शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन