बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व समानों की चोरी

मामले में मकान मालिक स्व. संजय मंडल की पत्नी मधुलता देवी ने खड़गपुर थाना में आवेदन दी है.
मकान मालिक ने अपने पति के हत्यारों पर चोरी की आशंका व्यक्त की हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना क्षेत्र में लोग उचक्का गिरोह से परेशान हैं ही, अब चोरों ने भी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सोमवार की देर रात चोरों ने खड़गपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी टोला में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने लाखों के जेवरात सहित लगभग 7 से 8 लाख रुपए मूल्य के सामनों की चोरी कर ली. इस मामले में मकान मालिक स्व. संजय मंडल की पत्नी मधुलता देवी ने खड़गपुर थाना में आवेदन दी है. आवेदन में मधुलता ने बताया है कि 2 फरवरी की शाम घर में ताला लगाकर अपने पुत्र अनिकेत मल्होत्रा के साथ अपने मायके मुंगेर के हसनपुर चली गई थी. 9 फरवरी को जब मैं अपने मारवाड़ी टोला स्थित घर पहुंची तो देखा कि मेरे घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सामान बिखरा हुआ है. कमरे में रखा गोदरेज का दरवाजा और लोहे का संदूक तोड़कर उसमें रखा सोने और चांदी का लगभग 5 लाख रुपए मूल्य का जेवर, नगदी सहित 7 से 8 लाख रुपए मूल्य के सामनों की चोरी कर ली गई. पीड़िता ने बताया कि घर के अंदर लगभग दस ताले तोड़े गये. इधर चोरी की घटना की सूचना डायल 112 को दी गई. जिसके बाद एएसआई मुकेश कुमार राम मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली और पूरे घर का मुआयना किया. वहीं पीड़िता मधुलता देवी ने खड़गपुर थाना में दिए आवेदन में कुछ लोगों से पूर्व विवाद व धमकी मिलने की बात भी कही है. गौरतलब है कि मधुलता देवी के पति संजय मंडल की पूर्व में रुपये के लेन-देन में हत्या कर दी गई थी और न्यायालय में मामला लंबित है. पीड़िता ने पति की हत्या में शामिल अभियुक्तों पर ही चोरी किए जाने की आशंका व्यक्त की है. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




