पत्नी से विवाद होने पर पति ने खुद को लगायी आग, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पत्नी से विवाद होने पर पति ने खुद पर किरासन तेल डाल कर आग लगा ली. जिसमें वह पूरी तरह से झुलस गया.

विज्ञापन

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पत्नी से विवाद होने पर पति ने खुद पर किरासन तेल डाल कर आग लगा ली. जिसमें वह पूरी तरह से झुलस गया. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसके इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि हसनपुर निवासी पंकज मंडल का 23 वर्षीय पुत्र बिदल कुमार मंडल का बुधवार की सुबह अपनी पत्नी सोनी देवी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि बिदल ने घर में रखे किरासन तेल को खुद के शरीर पर उढेल कर आग लगा लिया. जिसके बाद पत्नी, घर के बाहर बैठी उसकी मां ने शोर मचाना शुरू किया. आस-पड़ोस के लोग दौड़ कर पहुंचे और आग को बुझा कर उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया. आग लगने से बिदल बुरी तरह से झुलस गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलते ही मजदूरी करने निकले पिता पंकज मंडल भी सदर अस्पताल पहुंचे. घायल की मां व पिता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. जिसको लेकर बिदल ने खुद का आग लगा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन