सौ किलो अर्द्धनिर्मित देसी महुआ व एक शराब की भट्ठी ध्वस्त, भूसीचक से दस लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 03 May 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

भूसीचक से दस लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. खड़गपुर पुलिस शराब तस्करों की धर पकड़ के लिए पूरी तरह एक्टिव हो गयी है. शुक्रवार को खड़गपुर थाना पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाढ़ी गांव में छापेमारी कर 100 किलो अर्द्धनिर्मित देसी महुआ शराब व एक शराब की भट्टी को ध्वस्त किया, जबकि भूसीचक गांव से एक शराब तस्कर 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. प्रशिक्षु डीएसपी विकास कुमार के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित नाढ़ी गांव के बाबूलाल किस्कू के घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान 100 किलो अर्द्धनिर्मित देसी महुआ शराब व एक शराब की भट्टी को विनष्ट किया गया. जबकि मौके से 25 लीटर देसी महुआ शराब एवं 50 किलो सूखा हुआ महुआ बरामद किया गया. वहीं पुलिस के आने की भनक मिलते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार कारोबारी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. इधर, थाना क्षेत्र के भूसीचक गांव के समीप एक शराब तस्कर को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ भूसीचक गांव की ओर आ रहा है. इसी सूचना पर जब भूसीचक गांव के समीप छापेमारी की गयी तो एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक प्लास्टिक का बोरा बरामद किया गया. जिसकी तलाशी लेने पर 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्कर शामपुर थाना क्षेत्र के शामपुर निवासी डोमेन सोरेन है. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन