रग्बी टीम का कैप्टन बनाये जाने से प्रसन्नता

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
रग्बी टीम का कैप्टन बनाये जाने से प्रसन्नता

जिले के सभी खेल प्रेमियों में बिहार बालिका अंडर-19 रग्बी टीम का कैप्टन मुंगेर की आकांक्षा कुमारी के बनाये जाने से प्रसन्नता व्याप्त है

विज्ञापन

मुंगेर

. जिले के सभी खेल प्रेमियों में बिहार बालिका अंडर-19 रग्बी टीम का कैप्टन मुंगेर की आकांक्षा कुमारी के बनाये जाने से प्रसन्नता व्याप्त है. खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने बताया कि रग्बी टीम के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है. दिल्ली में अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा. आकांक्षा कुमारी और विशाल कुमार का चयन हुआ है. वहीं आकांक्षा को बिहार बालिका अंडर-19 रग्बी टीम का कैप्टन बनाया गया है. दोनों का चयन राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय रग्बी खेल प्रतियोगिता से किया गया था. जिसके बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 20 दिनों का राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया था. कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए किया गया है. खेल प्रेमी राजेश कुमार पासवान, जटा शंकर, प्रभुदयाल सागर, अनिल कुमार यादव, शत्रुघन प्रसाद यादव, सरवर आलम, मो शौकत अली, मो शोएब, संजय कुमार सिंह, सुदीप कुमार गुप्ता आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन