ePaper

हृदय गति रुकने से पूर्व वार्ड सदस्य का निधन

Updated at : 05 Jan 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

प्रखंड की मकवा पंचायत अंतर्गत पनसाय गांव निवासी 50 वर्षीय पूर्व वार्ड सदस्य संजय सिंह का शनिवार की देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया.

विज्ञापन

असरगंज. प्रखंड की मकवा पंचायत अंतर्गत पनसाय गांव निवासी 50 वर्षीय पूर्व वार्ड सदस्य संजय सिंह का शनिवार की देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनके निधन पर पूर्व जिला पार्षद अनिल वैद्य, पूर्व मुखिया ज्योति वैद्य, पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार सिंह, सरपंच उदयानंद उदय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शेख हदीस, पूर्व उप मुखिया मो. आजम, पूर्व उप सरपंच मनु चौधरी, इकबाल, जदयू नेता मनोज सिंह, सुबोध साह, कासिम, लोजपा नेता अंजय सिंह सहित अन्य ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की. मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये. ————- मारपीट व गोलीबारी कांड का अभियुक्त गिरफ्तार संग्रामपुर. संग्रामपुर पुलिस ने शनिवार की रात मारपीट और गोलीबारी कांड के एक आरोपित बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार बृजेश संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीचक गांव का रहने वाला है. विदित हो कि 22 सितंबर 2024 को पृथ्वीचक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बृजेश कुमार ने गोलीबारी की थी. इसमें दो नाबालिग के पैर में गोली लगी थी. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से संग्रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. तब से बृजेश फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. यह जानकारी थानाध्यक्ष तारकेश्वर कुमार सिंह ने दी. ————– गरीब व लाचार लोगों के बीच कंबल वितरित तारापुर. नगर पंचायत तारापुर व प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते ठंड को देखते हुए सरकार द्वारा वृद्ध, लाचार व पीड़ित लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में बीडीओ प्रशांत कुमार व सीओ संतोष कुमार ने रविवार की शाम क्षेत्र में घुम-घुम कर लाचार लोगों को कंबल उपलब्ध कराया. बीडीओ ने बताया कि अभी 30 कंबल का वितरण किया गया है. जबकि 200 कंबल का वितरण किया जाना है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन अलग-अलग पंचायतों में भ्रमण कर गरीब व लाचार लोगों को कंबल दिया जायेगा. प्रथम दिन तारापुर नगर क्षेत्र के उपर बाजार, धौनी व बेलाडीह पंचायत में कंबल वितरण किया गया. मौके पर टोला सेवक गुड्डु दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन