ePaper

Munger news : कोहरे ने ट्रेनों के रफ्तार पर लगायी ब्रेक, अनिश्चित विलंब से हो रहा परिचालन

Updated at : 04 Jan 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Munger news : कोहरे ने ट्रेनों के रफ्तार पर लगायी ब्रेक, अनिश्चित विलंब से हो रहा परिचालन

दिल्ली एवं एनसीआर में ठंड के कारण कोहरे के कारण जमालपुर की ओर आने वाली ट्रेनों के रफ्तार पर प्रभाव पड़ा है

विज्ञापन

जमालपुर. दिल्ली एवं एनसीआर में ठंड के कारण कोहरे के कारण जमालपुर की ओर आने वाली ट्रेनों के रफ्तार पर प्रभाव पड़ा है. इसके कारण ट्रेन अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंच रही है. शनिवार को भी लंबी दूरी की कई ट्रेन अनिश्चित विलंब से चलकर पहुंची. जानकारी के अनुसार, 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 5:30 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:10 बजे था, परंतु यह ट्रेन अपराह्न 14:48 बजे जमालपुर पहुंची. आनंद विहार से चलकर भागलपुर तक जाने वाली 12368 डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 6 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 6:32 बजे है, परंतु ट्रेन अनिश्चित विलंब से चलकर अपराह्न 12:45 बजे जमालपुर पहुंची. इससे पहले शुक्रवार की संध्या जमालपुर पहुंचने वाली 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल भी लगभग 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चली. ट्रेन अपने निर्धारित समय शुक्रवार की संध्या 18:08 बजे की जगह शनिवार की प्रातः 4:42 बजे जमालपुर पहुंची. वहीं 03480 डाउन किऊल-जमालपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 23:45 बजे के बजाय लगभग 2:30 बजे जमालपुर पहुंची. इसके कारण 73426 डाउन डेमू ट्रेन भी लेट से चली. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 12:19 बजे के बजाय 1:40 बजे जमालपुर पहुंची. 15744 डाउन भटिंडा-बेलूर घाट फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 3:50 बजे के बजाए लगभग 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर प्रातः 09:45 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त पटना-दुमका एक्सप्रेस तथा दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस भी विलंब से चली. जबकि जमालपुर- तिलरथ और जमालपुर-खगड़िया के बीच चलने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन का भी परिचालन घंटों विलंब से होता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन