डेंगू के पांच नये संदिग्ध मरीज भर्ती, कुल 11 इलाजरत

Updated:
विज्ञापन

जिले में अगस्त माह से आरंभ डेंगू संक्रमण के बीच डेंगू के कंफर्म और संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में अगस्त माह से आरंभ डेंगू संक्रमण के बीच डेंगू के कंफर्म और संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार को सदर अस्पताल में डेंगू के पांच नये संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया, जबकि इस दौरान वार्ड में कुल 11 मरीज इलाजरत थे. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि रविवार को एलाइजा जांच में डेंगू का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया, जबकि डेंगू के पांच नये संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिये डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया. इसमें मोगल बाजार निवासी 62 वर्षीय शंकर शर्मा, रायसर निवासी 20 वर्षीय देवनीति कुमार, गुलजार पोखर निवासी 38 वर्षीय मो. तनवीर आलम, मिन्नत नगर निवासी 45 वर्षीय शहजादी बेगम तथा चुरंबा निवासी 17 वर्षीय अलताफ को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. सभी मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. इधर, रविवार तक वार्ड में कुल 11 मरीज इलाजरत है. इसमें डेंगू के पांच नये संदिग्ध मरीजों के अतिरिक्त पूर्व से भर्ती 40 वर्षीय हरितोष कुमार, 37 वर्षीय राकेश कुमार सिंह, 17 वर्षीय साबिया परवीन, 32 वर्षीय मजहर आलम, 38 वर्षीय अनिता देवी तथा 45 वर्षीय राजेश कुमार का इलाज वार्ड में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन