काश के टाल व उपला के ढेर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन

no casualties

विज्ञापन

काश के टाल व उपला के ढेर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला गांव में सोमवार को 4 बजे शाम में काश के टाल एवं उपला के ढेर में आग लग गई. जिससे ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. नहीं तो आसपास के कई फुस के घर आग की चपेट में जलकर राख हो सकते थे और एक बड़ी घटना घट सकती थी. जानकारी के अनुसार बंगाली टोला निवासी विलास मंडल एवं नारायण मंडल का टाल लगा हुआ था. उसी के बगल में कुछ घरों के लोगों द्वारा चूल्हे के राख को फेंका गया था. ऐसा प्रतीत होता है कि चूल्हे के राख में चिंगारी थी जो काश के टाल में पकड़ ली और देखते ही देखते पूरे काश के टाल एवं उपले के ढेर को भी अपने चपेट में ले लिया. आग लगते देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया. इस बीच अग्निशमन वाहन को भी सूचना दी गई. लेकिन अगलगी होने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन