पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सैनिक शकुनी चौधरी से मिले भूतपूर्व सैनिकों का जत्था
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 04 Jun 2026 8:52 PM
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सैनिक शकुनी चौधरी से मिले भूतपूर्व सैनिकों का जत्था
तारापुर. वेटरन इंडिया के भागलपुर जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार पांडे के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों का एक जत्था गुरुवार को लखनपुर स्थित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पहुंचा. वहां पूर्व सैनिकों ने बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भूतपूर्व सैनिक शकुनी चौधरी को अंग-वस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंग क्षेत्र के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि सैनिक पुत्र सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. शकुनी चौधरी स्वयं भी पूर्व सैनिक रहे हैं और उन्होंने करीब 15 वर्षों तक देश सेवा की है. ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान करना पूर्व सैनिकों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि शकुनी चौधरी ने लंबा सैन्य जीवन बिताया है और मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने सैन्य जीवन के कई अनुभव पूर्व सैनिकों के साथ साझा किए. वहीं मिलने पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों ने सरकार से सेवानिवृत्त सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन तथा बहाली में आरक्षण देने की मांग उठाई. जत्था में दिग्गज राजेंद्र कुमार लाल, कृष्ण कुमार प्रसाद, समय कुमार मिश्रा, तरुण कुमार सिंह, धीरज राम सिंह, अरुण कुमार शाह, कन्हैया उपाध्याय, ज्ञान शंकर, मनीष सिंह, वशिष्ठ नारायण आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










