इलाज के दौरान सदर अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन

मुंगेर. मॉडल सदर अस्पताल में बुधवार की देर रात इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. परिजनों ने चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मामला को शांत कराया. बताया गया कि सफियासराय थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी मो इलियास की पत्नी जुबैदा खातून को गंभीर हालत में बुधवार को सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया. अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवा और उपचार दिया. लेकिन इलाज के दौरान देर रात वृद्ध महिला की हालत बिगड़ी व कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए. इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप था कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज की जान चली गयी. हंगामे के कारण कुछ देर तक अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और अन्य मरीजों व उनके परिजनों में भी दहशत का माहौल देखा गया. नर्सिंग स्टाफ मधु प्रिया ने बताया कि महिला को बेहद गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था. चिकित्सक द्वारा उनकी हालत देखते हुए परिजनों को बार-बार बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी जा रही थी, लेकिन परिजन उन्हें कहीं और नहीं ले गए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन