संवाद में महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं को रखा, मुफ्त बिजली व आवास की मांग

Updated at : 19 Apr 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
संवाद में महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं को रखा, मुफ्त बिजली व आवास की मांग

सफल महिला उद्यमियों ने संघर्षभरी अपनी सफलता की बात साझा की

विज्ञापन

तारापुर महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से तारापुर के अफजलनगर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद में महिलाएं सरकारी योजनाओं से अवगत हुई और अपनी बातों को उत्साहित होकर बेवाक ढंग से रखा. अफजनगर नगर गांव में आयोजित संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका के बीपीएम अमरदीप वर्मा ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ प्रशांत कुमार उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि सरकार की ओर से मिल रहे मार्गदर्शन और संसाधन से महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज की दशा एवं दिशा बदलने में खुद को सक्षम बना रही. जीविका के शिवेश कुमार ने महिलाओं की समस्याएं, अनुभव और आवश्यकताओं पर खुलकर साझा किया. वहीं कुछ सफल महिला उद्यमियों ने संघर्षभरी अपनी सफलता की बात साझा की, जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिली. बीपीएम ने भी सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा स्वयं सहायता समूह के महत्व पर प्रकाश डाला. अंत में महिलाओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे आत्मनिर्भर बनेंगी और अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़कर विकास के पथ पर चलने का काम करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन