नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन का आयुक्त ने दिया निर्देश

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 04 Jun 2026 5:16 PM

विज्ञापन

बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अपर समाहर्ता शामिल हुए

विज्ञापन

– नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों को नियमित रूप से सुनवाई करने का भी दिया निर्देश

मुंगेर. मुंगेर सह भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों प्रमंडलों के नीलाम पत्र वादों की समीक्षा की गयी. बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अपर समाहर्ता शामिल हुए. इस दौरान जिलावार अद्यतन प्रतिवेदन पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया.

समीक्षा के दौरान आयुक्त ने प्रत्येक न्यायालय में लंबित वादों की संख्या कम करने के लिए नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. साथ ही नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों को नियमित रूप से सुनवाई करने का भी निर्देश दिया.

पुराने लंबित मामलों पर विशेष फोकस

आयुक्त ने रजिस्टर-9 एवं रजिस्टर-10 का मिलान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुराने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी नियमों का अनुपालन करते हुए नियमित सुनवाई और शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया. अधिकारियों से लंबित मामलों की संख्या में लगातार कमी लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया. बैठक में आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन