ePaper

होली के रंग में रंगा बाजार, 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Updated at : 01 Mar 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
होली के रंग में रंगा बाजार, 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान

रंगों के पर्व होली को लेकर मुंगेर में धूम है. बाजार पूरी तरह से होली के रंग में रंग गया है. बाजार में होली की खरीदारी को लेकर चहल पहल बढ़ी है

विज्ञापन

मुंगेर.

रंगों के पर्व होली को लेकर मुंगेर में धूम है. बाजार पूरी तरह से होली के रंग में रंग गया है. बाजार में होली की खरीदारी को लेकर चहल पहल बढ़ी है. लोग भी अभी से होली ही तैयारियों में जुटे हैं. होली को लेकर पकवान की सामग्री के साथ ही कुर्ता-पायजामा के साथ महिला व लड़कियां अपने पंसद के कपड़े खरीदने में व्यस्त है. बच्चों में होली को लेकर काफी उत्साह है और अपने पसंद के पिचकारी, मुखौटा एवं रंग की खरीदारी करने अभिभावक के साथ बाजार पहुंच रहे ह. स्थानीय दुकानदारों को इस बार 10 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है. जिसमें मिठाई, रंग-गुलाल और होली की पोशाक, पिचकारी शामिल है.

जमकर हो रही पिचकारी व रंगों की खरीदारी

होली का त्योहार 4 फरवरी को मनाया जायेगा. जिसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह है. इस बार बाजार में बच्चों के लिए दुकानदारों ने नई वैरायटी की पिचकारियां बिक्री के लिए लाया है. पिचकारियों में गननुमा ऑटामेटिक पिचकारी, हथौड़ा, फरसा पिचकारी, रंग उड़ाने वाले पॉपर और रंगीन पटाखे आए हैं. रंग बिखेरने वाले सिलेंडर भी बाजार में हैं. इन पिचकारियों की कीमत 120 रुपये से शुरू होकर 1400 रुपये तक है. वहीं रंग बिखेरने वाले सिलेंडर की कीमत 650 रुपये तक है. जबकि नार्मल पिचकारी 50 रूपये से 100 रूपये के बीच बाजार में बेचे जा रहे है. दुकान पर ब्रांडेड एवं स्थानीय रंग भी बेचे जा रहे है. कहीं खुले में रंग, अबीर व गुलाल बिक्री सजा हुआ है तो कहीं ब्रांडेड कंपनी का पॉकेट में रंग व अबीर लोगों की पसंद बनी हुई है. इसके अतिरिक्त बाजार में तरह-तरह के मुखौटों की दुकानें भी सजी है. जहां युवा वर्ग अधिक पहुंच रहे हैं.

पकवान के लिए दुकान पर सामग्री की जमकर हो रही खरीदारी

होली का पर्व पकवान के लिए प्रसिद्ध है. इस अवसर पर तरह-तरह के लजीज व्यंजन बनाये जाते है. पकवान बनाने के लिए लोग होली से पहले सामग्री की खरीदारी करने दुकान पर पहुंच रहे है. गरीब-अमीर सभी के घरों में पकवान बनते हैं. ऐसे में महंगाई का कोई फर्क नहीं पड़ता. फिर भी पिछले साल से किशमिश, गरी गोला व मूंगफली का भाव तेज है. काजू की कीमत पिछले साल वाली 800 से 1000 रुपये किलो, किशमिश 250 से 300 रुपये किलो से बढ़कर 480 रुपये किलो, गरी गोला 180 से 210 से बढ़ कर 370 रुपये किलो, बादाम बड़ा 800 से 900 रुपये किलो, छोहरा 200 से 220 रुपये किलो, मूंगफली 100 से बढ़कर 115 रुपये किलो बिक रहे हैं. मसाला की कीमत पिछले साल की तरह है. कई में नरमी भी है. सौंफ 120 रुपये किलो बाजार में बिक रहा है. मैदा, सुज्जी, चीनी, रिफाइन, घी, सरसों तेल, बेसन आदि का स्टॉक दुकानदारों ने कर रखा है. इन चीजों की डिमांड तेज हो गयी है. चीनी छोड़ सभी खाने-पीने की चीजों में नरमी है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन