वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

पारामाउंट एकेडमी, तारापुर में मंगलवार को विद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

तारापुर. पारामाउंट एकेडमी, तारापुर में मंगलवार को विद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति निर्देशक महेश कुमार सिंह, आलोक झा, परिमल झा, कुमारी अनुराधा एवं स्वाति मंजरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. निदेशक ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस खेल महोत्सव का प्रथम दिन रंगारंग झंडों से पूरा खेल का मैदान सजाया गया. इस दौरान कुल 14 प्रकार के खेल का आयोजन कराया गया. जिसमें सफल प्रतिभागियों को चयनित किया गया. मंगलवार को शतरंज, कैरम, मेंढक रेस, चॉकलेट रेस, बिस्किट रेस, जलेबी रेस, 25 मीटर, 50 मीटर एवं 75 मीटर रेस का आयोजन किया गया. जूनियर ग्रुप में नर्सरी की शफक खान 25 मीटर की रेस में प्रथम स्थान पर रही. वहीं बालक वर्ग में हनी राज प्रथम रहे. मेंढक रेस में बालिका वर्ग से नर्सरी की सफक खान प्रथम, एलकेजी की ऋषिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की. निदेशक ने कहा कि पारामाउंट एकेडमी विगत कई वर्षों से खेल के क्षेत्र में बच्चों का जो योगदान है. उसे बढ़ाने के लिये लगातार प्रयास कर रही है. एकेडमी के छात्र-छात्राओं नेअनुमंडल, जिला, राज्य तथा देश स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त किया है. मौके पर प्राचार्य उमेश पाठक, उपप्राचार्य सुरजीत पांडा, खेल प्रशिक्षक हीरक विश्वास आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन