ePaper

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में कैंडल मार्च

Updated at : 15 Feb 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में कैंडल मार्च

भारत माता मंदिर के प्रांगण में पहुंचने के बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार की देर संध्या ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के युवाओं ने मां भारती के वीर सपूतों को नम आंखों से याद किया. क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने एकजुट होकर एक विशाल कैंडल मार्च निकाला, इसमें देशभक्ति का जजबा साफ तौर पर देखने को मिला. कैंडल मार्च ग्वालपाड़ा स्थित प्रसिद्ध कार्तिक स्थान से प्रारंभ हुआ. हाथों में मोमबत्तियां एवं तिरंगा लिये युवाओं का जत्था ””भारत माता की जय”” और ””शहीद जवान अमर रहें”” “मां का दूध हराम न होगा, फिर से देश गुलाम न होगा, “के नारों के साथ मुख्य मार्ग होते हुए मधुराम प्लस टू विद्यालय पहुंचा. वहां से होते हुये सभी युवा भारत माता मंदिर के प्रांगण में एकत्रित हुये. भारत माता मंदिर के प्रांगण में पहुंचने के बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया. यहां उपस्थित सभी युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने शहीद जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया. इस गौरवपूर्ण आयोजन का नेतृत्व और सफल संचालन करने वालों में मुख्य रूप से विकाश सोनी उर्फ लंकेश रावण, खुशबू कुमारी,गौरव खतरी, सौरव कुमार, पिंकू कश्यप।शक्षक कुमार, सन्नी कुमार, अभिषेक कुमार यादव, मारुति मिश्रा, चंदन कुमार, सुशांत कुमार, रोहित कुमार, आनंद कुमार, सौरभ कुमार और पप्पू कुमार इनके साथ ही प्रखंड के सैकड़ों अन्य युवाओं ने भी इस मार्च में हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन