खराब पड़ी लैगेज स्कैनर मशीन, प्लेटफार्म पर आरपीएफ पोस्ट नहीं

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

जमालपुर रेलवे स्टेशन मालदा रेल मंडल का ग्रेड ए का दर्जा प्राप्त स्टेशन है, परंतु स्टेशन की पूरी सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे ही है.

विज्ञापन

सुरक्षा पर सवाल

जमालपुर. जमालपुर रेलवे स्टेशन मालदा रेल मंडल का ग्रेड ए का दर्जा प्राप्त स्टेशन है, परंतु स्टेशन की पूरी सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे ही है, क्योंकि न तो स्टेशन के किसी प्लेटफार्म पर रेलवे सुरक्षा बल का पोस्ट है और न ही प्लेटफार्म पर प्रवेश करने के पूर्व सुरक्षा के कोई अन्य उपाय कारगर है.

14 जनवरी से काम नहीं कर रही लगेज स्कैनर मशीन

जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने वाले मुख्य प्रवेश और निकास द्वार के बाहर लगेज स्कैनर मशीन लगायी गयी थी, ताकि रेल यात्री जो अपने साथ सामान लेकर आ जा रहे हैं. उसकी जांच की जा सके, परंतु इस मशीन को 14 जनवरी को मालदा टाउन रेलवे स्टेशन ले जाया गया. जब मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे, हालांकि कार्यक्रम के बाद लगेज स्कैनर मशीन को जमालपुर लाया गया, परंतु मशीन खराब थी, जो अबतक ठीक नहीं हो पायी है.

स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

जमालपुर एक अत्यंत थी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जो कई बार अवैध हथियार की तस्करी मामले का गवाह बना है. इतना ही नहीं आए दिन रेल मार्ग से शराब की भी तस्करी हो रही है. इस सब के बावजूद स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर रेलवे सुरक्षा बल का कार्यालय या बूथ नहीं है. जिसके कारण स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा होता है. आरपीएफ का सीसीटीवी कंट्रोल रूम भले ही प्लेटफार्म संख्या एक पर है, परंतु वहां प्रवेश वर्जित है. ऐसी स्थिति में किसी रेल यात्री को यदि किसी प्रकार की सहायता या शिकायत की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग सही समय पर नहीं मिल पाता है.

कहते हैं अधिकारी

रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह ने बताया कि लगेज स्कैनर मशीन दुरुस्त करने के लिए मेंटेनेंस एजेंसी को लिखा गया है. मालदा से लौटने के बाद से मशीन खराब है, जबकि प्लेटफार्म पर आरपीएफ कार्यालय के लिए भी मुख्यालय को लिखा गया है. अबतक जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन