पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर गंगा पुल एप्रोच पथ एनएच-333 बी बनौधा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार चाचा सुजीत कुमार की मौत हो गयी

विज्ञापन

मृतक सुजीत अपनी बहन के घर भतीजे के साथ जा रहा था राखी बंधवाने, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर गंगा पुल एप्रोच पथ एनएच-333 बी बनौधा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार चाचा सुजीत कुमार की मौत हो गयी, जबकि भतीजा हैप्पी कुमार उर्फ डोमन बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मृतक अपने बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंडीस्थान टीकारामपुर निवासी किशोर महतो का 22 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार बाइक से बरियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाबाद अपनी छोटी बहन से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहा था. उसके साथ शंकर प्रसाद का पुत्र 18 वर्षीय हैप्पी कुमार उर्फ डोमन भी था. जो रिश्ते में सुजीत का भतीजा है. जैसे ही दोनों बाइक से एप्रोच पथ बांक मोड़ से तेलिया तालाब की ओर बढ़ा कि पेट्रोल पंप बनौधा के समीप पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया. इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों को उठा कर मुंगेर सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि हैप्पी की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चंडीस्थान टीकारामपुर से उसके परिजन व ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिजन शव से लिपट कर दहाड़ कर रोने-बिलखने लगे. जबकि हैप्पी को बेहतर इलाज के लिए परिजन ले गये. इधर, सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन