Bihar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: भोला की मां अनुराधा देवी ने बताया कि भोला मानसिक रूप से कमजोर था. सुबह जब वह नहाने गयी तो भोला घर से बिना बताये घूमने निकल गया.

विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर. मुंगेर-जमालपुर रेलमार्ग के सात नंबर गुमटी जेआरएस कॉलेज के पीछे बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची जमालपुर रेल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया. साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दी गयी. इधर, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था भोला

बताया गया कि नवटोलिया निवासी सुबोध पासवान का पुत्र भोला कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. जो तीन दिन पूर्व ही छठ पूजा को लेकर घर आया था. भोला की मां अनुराधा देवी ने बताया कि भोला मानसिक रूप से कमजोर था. सुबह जब वह नहाने गयी तो भोला घर से बिना बताये घूमने निकल गया. इस बीच सूचना मिली की भोला का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

तीन भाईयों में सबसे छोटा था भोला

शव मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि भोला तीन भाईयों में सबसे छोटा था. दोनों बड़ा भाई दिल्ली में ही रहकर काम करता है. जिसके साथ दिल्ली में रहकर भोला भी काम करता था. इधर भोला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन