11 घंटे विलंब से चली भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर से गुजरने वाली भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 11 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. जमालपुर से गुजरने वाली भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 11 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची, जबकि रांची-भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन करीब 4 घंटे विलंब से चली. इसके अतिरिक्त भी कई ट्रेनों का विलंब परिचालन हुआ. बताया गया कि 15097 अप भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 1:02 बजे के बजाय अपराह्न 12:22 बजे जमालपुर पहुंची. यह ट्रेन भागलपुर से ही अपने निर्धारित समय गुरुवार की मध्य रात्रि 23:55 बजे के बजाय शुक्रवार पूर्वाह्न 11:00 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई थी. इसके अतिरिक्त 08014 डाउन रांची-भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:20 बजे के बजाय अपराह्न 14:10 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन भी रांची से अपने निर्धारित समय गुरुवार के मध्य रात्रि 23:25 बजे के बदले लगभग 2 घंटे 30 मिनट विलंब से 1:55 बजे भागलपुर के लिए रवाना हुई थी. वहीं 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस मध्य रात्रि 12:29 बजे से लगभग सवा घंटा विलंब से चलकर 1:42 बजे जमालपुर पहुंची. 03459 अप भागलपुर-जमालपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 23:40 बजे के बजाय 1:34 बजे जमालपुर आई. 03480 डाउन क्यूल- जमालपुर डेमो पैसेंजर ट्रेन मध्य रात्रि 23:35 बजे से लगभग 3:15 घंटे विलंब से चलकर 2:52 बजे जमालपुर पहुंची. 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस एक घंटा लेट चली. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:45 बजे के बदले 8:15 बजे जमालपुर आयी. 05404 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय 12:30 बजे के बदले 14:40 बजे जमालपुर आयी. जबकि 03405 अप भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन 13:55 बजे के बदले 15:05 बजे जमालपुर पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन