बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे लेट

Updated:
विज्ञापन

13413 अप बालूरघाट- भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस रविवार को लगभग 6 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची.

विज्ञापन

जमालपुर. 13413 अप बालूरघाट- भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस रविवार को लगभग 6 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. साथ ही कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ. जिसके कारण रेल यात्री परेशान रहे. जानकारी के अनुसार 13413 अप बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:42 बजे है, परंतु यह ट्रेन रविवार की सुबह 6:36 बजे जमालपुर पहुंची. साथ ही 03428 डाउन किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 6:39 बजे के बजाय प्रातः 7:40 बजे जमालपुर पहुंची. इसके कारण 03487 अप जमालपुर-किऊल पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय प्रातः 7:20 बजे के बजाय 8:05 बजे जमालपुर से गंतव्य के लिए रवाना हुई. 03236 डाउन दानापुर-साहिबगंज स्पेशल पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 9:52 बजे के बजाय 10:59 बजे जमालपुर आई. 03413 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 12:20 बजे के बजाय 13:30 बजे जमालपुर पहुंची. 05551 डाउन रक्सौल-देवघर स्पेशल ट्रेन भी लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय अपराह्न 13:08 बजे था, परंतु यह ट्रेन 15:30 बजे जमालपुर पहुंची. 13424 डाउन अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस भी 2 घंटे लेट चली. ट्रेन अपने निर्धारित समय 13:44 बजे के बजाय 15:42 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 03417 अप मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन भी रविवार को संध्या 16:42 बजे से लगभग 2 घंटे से अधिक लेट के साथ संध्या 19:10 बजे जमालपुर पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन