मुंगेर: शादी समारोह से लौट रहे सेना के जवान पर गांव के ही पांच युवकों ने किया जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में पत्नी के साथ इलाज करने पहुंचे सेना का जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेना के जवान अमित कुमार छुट्टी पर घर आए थे, जब शादी से लौटते समय उन पर गांव के युवकों ने हमला कर दिया. वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

मुंगेर. शादी समारोह से घर लौट रहे सेना के एक जवान पर गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरुदियारा काली स्थान के समीप की है. शनिवार की अहले सुबह हुई इस मारपीट की घटना में हेरुदियारा निवासी अजय मंडल के पुत्र अमित कुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल जवान ने गांव के ही पांच युवकों पर शराब के नशे में धुत होकर बिना किसी विवाद के हमला करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

दो दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे जवान, बारात से लौटते वक्त रास्ते में घेरा

मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार भारतीय सेना में कार्यरत हैं और दो दिन पूर्व ही परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे. शुक्रवार की रात वे संदलपुर में आयोजित एक बारात में शामिल होने गए थे. बारात से शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे जब वे पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी हेरुदियारा काली स्थान के पास गांव के ही पांच युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया.

पीड़ित जवान का आरोप है कि सभी युवक शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने अकारण ही गाली-गलौज करते हुए लाठी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के जुटने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

लहूलुहान हालत में परिजनों ने पहुंचाया सदर अस्पताल, पुलिस को दी गई सूचना

हमले में अमित कुमार के लहूलुहान होकर घायल होने की खबर मिलते ही उनकी पत्नी और परिजनों में अफरातफरी मच गई. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. फैज उद्दीन ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक के अनुसार, समय पर उपचार मिलने के बाद घायल जवान की स्थिति फिलहाल सामान्य है. घटना की लिखित सूचना कासिम बाजार थाना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन