पिस्टल व मैगजीन के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Updated:
विज्ञापन

मोटर साइकिल व मोबाइल भी पुलिस ने किया जब्त

विज्ञापन

मोटर साइकिल व मोबाइल भी पुलिस ने किया जब्त, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम चुरंबा स्थित चरवाहा विद्यालय मैदान में छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि एक हथियार तस्कर भाग निकला. गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो अरमान है. जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शनिवार की शाम पुलिस को चरवाहा विद्यालय मैदान चुरंबा में हथियार खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. प्रशिक्षु आईपीएस सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मैदान की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस को देखते हुए दो लोग मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक पिस्टल व दो मैगजीन बरामद हुआ, जो मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. अरमान है. पुलिस ने मोटर साइकिल व मोबाइल जब्त कर लिया. बताया जाता है कि अरमान हथियार की आपूर्ति करने आया था. उसने भागने वाला हथियार खरीदार का भी नाम बताया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन