जहां मरीज सुगमता से पहुंच सके वहां बैठकर करें सभी स्वास्थ्यकर्मी कार्य : सिविल सर्जन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
जहां मरीज सुगमता से पहुंच सके वहां बैठकर करें सभी स्वास्थ्यकर्मी कार्य : सिविल सर्जन

आवश्यकता पड़ने पर मरीज आपसे आसानी से सहायता मांग सके.

विज्ञापन

– लगातार मिल रही शिकायत के बाद सिविल सर्जन पहुंचे सदर अस्पताल

मुंगेर

———————-

सदर अस्पताल में परिचारिकाओं के नहीं होने, वार्डों में इलाज की सुविधा सही से नहीं मिलने सहित अन्यशिकायतों के बाद मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ राजू अचानक मॉडल अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी सहित प्रसव केंद्र व आईसीयू का निरीक्षण किया. इस दौरान सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि जहां मरीज सुगमता से आप तक पहुंच पायें, वहां बैठकर अपनी ड्यूटी करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीज आपसे आसानी से सहायता मांग सके.

ओपीडी में भीड़ को नियंत्रित करने का दिया निर्देश

रविवार और सोमवार को दो दिनों के अवकाश के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में अत्यधिक भीड़ दिखी. इस बीच निरीक्षण के लिये अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन ने वहां लगी भीड़ और उसे नियंत्रित करने को लेकर सुरक्षाकर्मी नहीं होने पर काफी नाराज दिखे. जिसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुये सभी को निर्देशित किया कि ओपीडी में सभी सुरक्षाकर्मी अपने-अपने जगह पर तैनात रहेंगे और भीड़ को नियंत्रित करेंगे. उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को परेशानी होती है तो उसकी सहायता भी करेंगे. इस दौरान उन्होंने पर्ची काउंटर, दवा काउंटर और वाइटल जांच काउंटर पर सभी कर्मियों को सजगता से कार्य करने का निर्देश दिया.

आईसीयू और प्रसव केंद्र का भी किया निरीक्षण

ओपीडी में निरीक्षण करने के बाद सिविल सर्जन दूसरे तल पर संचालित आईसीयू वार्ड पहुंचे. जहां उन्होंने मरीजों से बात की. उन्होंने कहा कि आये दिन शिकायत मिलती है कि वार्ड में परिचारिकाएं नहीं रहती है. उन्होंने परिचारिकाओं को निर्देश दिया कि अपने जगह पर हमेशा रहे हैं. इसके बाद सिविल सर्जन पहले तल पर संचालित प्रसव केंद्र पहुंचे. जहां काउंटर पर इंचार्ज मौजूद नहीं थी. जिसके बाद सिविल सर्जन ने इंचार्ज को बुलाकर निर्देशित किया कि सभी वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित जगह पर बैठें, ताकि मरीज सुलभता से अपनी जरूरत को लेकर पहुंच सके.

B

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन