शौच करने जा रहे अधेड़ को कुल्हाड़ी से मारकर किया लहुलुहान जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

jaanch mein apavitr pulis

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर . खड़गपुर थाना क्षेत्र के भवीकुरा गांव में शौच करने जा रहे एक अधेड़ की अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से कुल्हाड़ी से प्रहार कर लहुलुहान कर दिया. जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु डीएसपी ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया. लेकिन घटना ने किसने अंजाम दिया यह स्पष्ट नहीं हो पाया. जानकारी के अनुसार भवीकुरा गांव निवासी वैधनाथ राय के पुत्र विष्णु राय शौच के लिए बहियार जा रहा था. तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उसे कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलावस्था में परिजनों ने उसे घर लाया तथा इसकी सूचना थाना पुलिस को दी. सूचना पर खड़गपुर के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायल विष्णु राय को इलाज के लिए खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन