पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल
मारपीट में घायल हंशु यादव | Prabhat Khabar Network
हवेली खड़गपुर के अग्रहण गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल में सभी का इलाज किया गया।
हवेली खड़गपुर : प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रहण गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष के हंशु यादव तथा दूसरे पक्ष के बमबम यादव और प्रियांशु कुमार घायल हो गए. परिजनों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. इक़बाल शम्सी ने उनका उपचार किया.
एक पक्ष ने रुपये और लॉकेट छीनने का लगाया आरोप
घायल हंशु यादव ने बताया कि वह ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बमबम यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उनके साथ मारपीट की. उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान 10 हजार रुपये नकद और सोने का लॉकेट भी छीन लिया गया.
दूसरे पक्ष ने जमीनी विवाद बताया कारण
वहीं दूसरे पक्ष के बमबम यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हंशु यादव से मारपीट हुई. उनका आरोप है कि हंशु यादव के समर्थकों ने उन्हें और उनके पुत्र प्रियांशु कुमार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया.
इलाज के बाद सभी को मिली छुट्टी
चिकित्सक डॉ. इक़बाल शम्सी ने बताया कि मारपीट की घटना में तीन लोग घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे. सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. जांच में सभी के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट के निशान पाए गए. इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
ALSO READ : 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली, 12 घंटे लगातार सप्लाई, किसानों को सम्राट सरकार का तोहफा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए