महीने बाद बच्चों को नसीब हुआ अंडा तो कहीं मौसमी फल से करना पड़ा संतोष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 7:09 PM
एक ओर सरकार जहां पीएम पोषण योजना में दिसंबर माह से राशि में बढ़ोतरी की है.
असरगंज. एक ओर सरकार जहां पीएम पोषण योजना में दिसंबर माह से राशि में बढ़ोतरी की है. वहीं सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन में स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा धांधली बरती जा रही है. शुक्रवार को मध्य विद्यालय सैदपुर में बच्चों को कई माह बाद अंडा नसीब हुआ. जबकि माधोपुर प्राथमिक विद्यालय में अंडा के बदले बच्चों को छोटा सेव दिया गया. मध्य विद्यालय सैदपुर में 90 छात्र- छात्राओं को भोजन में मात्र एक किलो चना की सब्जी में भोजन परोसा गया. वहीं छात्रों ने बताया कि कई महीने बाद हम लोगों को अंडा नसीब हुआ है. माधोपुर प्राथमिक विद्यालय में अंडा नहीं खाने वाले बच्चों को फल दिया जाना था. लेकिन सभी बच्चों को प्रधानाध्यापिका प्रतिभा द्वारा बच्चों को सेब दिया गया, वह भी सबसे छोटे साइज का. मालूम हो कि प्रखंड के अधिकांश मध्य विद्यालयों एवं प्राथमिक विद्यालयों में स्कूली बच्चों को अंडा के बदले मौसमी फल दिया जा रहा है. जिससे अंडा खाने वाले छात्र-छात्राओं को भी मौसमी फल से ही संतोष करना पड़ रहा है. इस संबंध में मध्याह्न भोजन प्रभारी आकांक्षा कुमारी ने बताया कि अंडा खाने वाले बच्चों को अंडा एवं फल खाने वाले बच्चों को फल दिया जाना है. अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो मामले की जांच कर संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










