महिला से उसके परिचित ने किया दो लाख की ठगी

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

कर्मियों द्वारा बताया गया कि उसके खाते में पैसा न ही है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के छोटकी हथिया गांव में एक महिला के खाते से उसके परिचित ने दो लाख रुपए अपने खाता में जालसाजी कर ट्रांसफर करवा लिया. मामले को लेकर पीड़िता छोटकी हथिया गांव निवासी स्वर्गीय संजय हेंब्रम की पत्नी किरण देवी ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. ठगी की शिकार किरण देवी ने बताया है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है. जिसमें श्रम विभाग द्वारा उसके खाते में मुआवजे का 2 लाख रुपए भेजा गया था. जिसे पता लगाने के लिये वह अपने परिचित बड़की हथिया गांव निवासी नरेश तांती के पुत्र अजय तांती के साथ पोस्ट ऑफिस गई थी. इस दौरान चालाकी से अजय कुमार तांती ने डिवाइस पर मेरा अंगूठा लगाकर मेरे खाते से 2 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया तथा मुझे 4 हजार रुपए देकर घर भेज दिया. जब मुझे पैसों की जरूरत पड़ी तो मैं पैसा निकालने पोस्ट ऑफिस गयी. जहां कर्मियों द्वारा बताया गया कि उसके खाते में पैसा न ही है. पता लगाने पर जानकारी मिली की मेरे खाते से पैसे अजय कुमार तांती ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया है. मामले को लेकर खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन