30 पाउच शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at :18 May 2017 5:23 AM
विज्ञापन
30 पाउच शराब के साथ एक गिरफ्तार

महादलित बस्ती से संचालित हो रहा अवैध शराब का कारोबार मुंगेर : मुंगेर शहर के महादलित बस्ती से शराब का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है. पिछले 15 दिनों के अंदर पुलिस ने तीन महादलित बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराबका पाउच बरामद किया है. इससे पता चलता है कि शराब […]

विज्ञापन

महादलित बस्ती से संचालित हो रहा अवैध शराब का कारोबार

मुंगेर : मुंगेर शहर के महादलित बस्ती से शराब का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है. पिछले 15 दिनों के अंदर पुलिस ने तीन महादलित बस्ती में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराबका पाउच बरामद किया है. इससे पता चलता है कि शराब कारोबारी महादलित बस्ती के लोगों को मिला कर कारोबार को अंजाम दे रहे हैं.
पूरबसराय ओपी अध्यक्ष मो सफदर ने बुधवार को पूरबसराय रेलवे ढाला स्थित मुशहरी में गुप्त सूचना पर छापेमारी की. जहां से पुलिस ने पवन मांझी को 30 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि लंबे समय से यहां शराब का कारोबार हो रहा है. इससे पूर्व 7 मई को किला के पूर्वी गेट स्थित मुसहरी में छापेमारी की गयी थी. जहां से एक कार को जब्त किया गया था. जिसमें 800 पाउच देशी शराब के साथ चालक मो मकसूद को गिरफ्तार किया था.
लेकिन कारोबारी लल्लू पोखर निवासी मनोज सहनी एवं वाहन मालिक फरार है. इधर 9 मई को पूरबसराय ओपी पुलिस ने बसंती तलाब मुशहरी में छापेमारी कर 130 पाउच देशी शराब बरामद किया था. लेकिन कारोबारी मो छोटू फरार हो गया. जितना भी शराब बरामद हुआ वह सभी झारखंड उत्पाद विभाग द्वारा निर्मित है. पुलिस का मानना है कि कारोबारी शराब को मुशहरी में कुछ लोगों की मिलीभगत से छिपा कर रखता है और यहां से डिमांड के अनुसार शराब का सप्लाई करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन