किसान को मारी गोली, समधी पर लगाया आरोप
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Nov 2016 4:54 AM
विज्ञापन

मुंगेर : राष्ट्रीय उच्च पथ 80 मुंगेर-बरियारपुर मार्ग से सटे भगत चौकी क्रेसर रोड में गुरुवार की देर शाम महेशपुर गांव निवासी 60 वर्षीय श्रीराम सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल ने अपने समधी पर ही गोली मारने का आरोप […]
विज्ञापन
मुंगेर : राष्ट्रीय उच्च पथ 80 मुंगेर-बरियारपुर मार्ग से सटे भगत चौकी क्रेसर रोड में गुरुवार की देर शाम महेशपुर गांव निवासी 60 वर्षीय श्रीराम सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल ने अपने समधी पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घायल श्रीराम सिंह ने बताया कि उसके पुत्र मौसम कुमार की शादी गढ़ी निवासी वेदानंद सिंह की पुत्री चंदा देवी से हुई थी. चंदा देवी ने अपनी सास के साथ मारपीट की थी. उसके बाद मौसम ने भी चंदा के साथ मारपीट की.
चंदा ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में वेदानंद सिंह ने हमलोगों पर मामला दर्ज करा दिया. इसी को लेकर वेदानंद से उनकी नहीं बनती थी. दो माह पूर्व वेदानंद ने केस उठाने के लिए मुझसे 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की. जब मैंने देने से मना किया तो उसने देख लेने की धमकी दी. गुरुवार को जब मैं क्रेसर रोड से अपने घर महेशपुर जा रहा था तो उसने मुझ पर गोली चला दी. गोली मेरे कंधे में लगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घायल ने बताया कि दो माह पूर्व वेदानंद ने केस उठाने के लिए मुझसे मांगी थी 10 लाख रुपये रंगदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










