अवैध बालू उत्खनन को ले छापा, 15 गिरफ्तार

Updated at :12 Nov 2016 8:05 AM
विज्ञापन
अवैध बालू उत्खनन को ले छापा, 15 गिरफ्तार

मुंगेर : अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में लाल दरवाजा जहाज घाट में छापेमारी की गयी. पुलिस ने मौके पर पांच ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू का उत्खनन करते हुए जब्त किया. वहीं 15 लोगों को अवैध उत्खनन करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. जिसके खिलाफ […]

विज्ञापन

मुंगेर : अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में लाल दरवाजा जहाज घाट में छापेमारी की गयी. पुलिस ने मौके पर पांच ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू का उत्खनन करते हुए जब्त किया. वहीं 15 लोगों को अवैध उत्खनन करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. जिसके खिलाफ कोतवाली थाने में अवैध बालू उत्खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

प्राप्त समाचार के अनुसार एसपी को गुप्त सूचना मिली कि जहाज घाट से सुबह सबेरे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गंगा बालू उत्खनन किया जाता है. एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां बालू के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ. जहाज घाट में बड़े पैमाने पर अंधाधुंध बालू उत्खनन कर ट्रैक्टर से ढोया जा रहा था. पुलिस ने इस तरह से जाल बिछाया कि कोई भी भाग नहीं पाया. कहा जा रहा है कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन