शराब पीते तीन शराबी गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2016 12:55 AM
तारापुर : तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग में एक मोबाइल दुकान में छुपकर शराब पीते हुए तीन युवकों को तारापुर पुलिस ने रविवार की रात रंगेहाथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि गुप्त सूचना मिली की कुछ युवक एक मोबाइल दुकान में शराब पी रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी […]
तारापुर : तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग में एक मोबाइल दुकान में छुपकर शराब पीते हुए तीन युवकों को तारापुर पुलिस ने रविवार की रात रंगेहाथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि गुप्त सूचना मिली की कुछ युवक एक मोबाइल दुकान में शराब पी रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की.
जहां से गोगाचक निवासी दिवाकर सिंह, माहपुर के कृष्ण मुरारी एवं गुलशन कुमार शराब पीते रंगे हाथ पकड़ा गया. पुलिस ने ब्रेथ ऐनालाईजर मशीन लगाकर जांच किया और मामले सही पाया. तीनों शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. शराबियो के पकड़े जाने के बाद से खासकर नशाबाजों के बीच तारापुर में हडकंप मचा हुआ है. लेकिन आज भी खुले आम तारापुर के चाय दुकानों में कोरेक्स कफ सीरफ, गांजा, फेबीक्वीक, फेबीबांड के माध्यम से नशा का दौर जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










