11 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे के बाद किला में वाहनों के प्रवेश वर्जित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2016 4:08 AM
मुंगेर : विजयादशमी के मौके पर आगामी 11 अक्तूबर मंगलवार को पोलो मैदान में रावण वध का कार्यक्रम होगा. जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर फुल फ्रूफ व्यवस्था की गयी है. किला परिसर के तीनों गेट से अपराह्न तीन बजे से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया जायेगा. एक साइकिल भी अंदर नहीं जाने दिया […]
मुंगेर : विजयादशमी के मौके पर आगामी 11 अक्तूबर मंगलवार को पोलो मैदान में रावण वध का कार्यक्रम होगा. जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर फुल फ्रूफ व्यवस्था की गयी है. किला परिसर के तीनों गेट से अपराह्न तीन बजे से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया जायेगा. एक साइकिल भी अंदर नहीं जाने दिया जायेगा.
एसडीओ डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि वाहनों के लिए मुख्य द्वार के समीप सरकारी बस स्टैंड एवं लाल दरवाजा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पुरानी पुलिस लाइन एवं सोझी घाट के समीप वाहन पड़ाव स्टैंड बनाया जायेगा. जबकि पैदल यात्री किसी भी गेट से आ-जा सकते है. चार अग्निमशामक वाहन की भी तैनाती की जायेगी. पूरे कार्यक्रम का वरीय प्रभारी उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










