मुख्य सरगना है रॉबिन उर्फ रोविन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 7:26 AM
मुंगेर : एसपी आशीष भारती ने कहा कि गिरोह का मुख्य सरगना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रविन उर्फ रॉविन राम है. जो मोटर साइकिल चोरी करने में माहिर है. रॉविन अक्सर टोपी पहन कर ही मोटर साइकिल की चोरी करता है. ताकि उसकी पहचान छिपी रहे. लेकिन एक दो जगह से मोटर […]
मुंगेर : एसपी आशीष भारती ने कहा कि गिरोह का मुख्य सरगना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रविन उर्फ रॉविन राम है. जो मोटर साइकिल चोरी करने में माहिर है. रॉविन अक्सर टोपी पहन कर ही मोटर साइकिल की चोरी करता है. ताकि उसकी पहचान छिपी रहे. लेकिन एक दो जगह से मोटर साइकिल चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज मिला. जब विक्रम तांती को फुटेज दिखाया
गया तो उसने कहा कि यह रविन उर्फ रॉविन राम है और यही व्यक्ति मोटर साइकिल चोरी कर लाता है. हमलोग मोटर साइकिल को गिरोह के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराते हैं जो उसे बेचने का काम करता है. उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल चोरी कर सूनसान इलाके में छिपा कर रखा जाता है. कुछ दिनों बाद उसे निकाल कर बेचा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










