राहत : गंगा के जल स्तर में आयी थोड़ी कमी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2016 7:01 AM

विज्ञापन

शुक्रवार को जल स्तर में प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की हो रही कमी मुंगेर : उफनाती गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को 11 बजे दिन से प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की कमी होने लगी़ जिससे दियारावासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है़ किंतु जिले में बाढ़ का खतरा अभी नहीं टला है़ केंद्रीय जल आयोग से […]

विज्ञापन

शुक्रवार को जल स्तर में प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की हो रही कमी

मुंगेर : उफनाती गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को 11 बजे दिन से प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की कमी होने लगी़ जिससे दियारावासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है़ किंतु जिले में बाढ़ का खतरा अभी नहीं टला है़ केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार रविवार से गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है़ जिसके कारण खासकर दियारावासियों को सावधान रहने की जरूरत है़
36.58 मीटर पर पहुंचा जलस्तर :
गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से कमी होना आरंभ हो गया है़ शाम 6 बजे तक जलस्तर घटकर 36.58 मीटर तक पहुंच गया़ केंद्रीय जल आयोग जिला कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल हाथीदह में गंगा के जलस्तर में कमी आने के कारण मुंगेर में भी जलस्तर घटने लगा है़ किंतु बक्सर में गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है़ जिससे यह अनुमान लगाया गया है कि शनिवार की शाम तक मुंगेर का जलस्तर स्थिर हो जायेगा तथा रविवार से पुन: जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन